अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय को CID ने किया गिरफ्तार, सालबोनी जमीन घोटाले मामले में एक्शन

by Manu
PA सुमित रॉय

चंडीगढ़, 10 सितंबर 2026: तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के पर्सनल सेक्रेटरी सुमित रॉय को सीआईडी ने गुरुवार 10 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही सुमित की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया वैसे ही सीआईडी ने एक्शन लिया। अहम बात यह है कि सुमित रॉय अपने घर नहीं बल्कि अभिषेक बनर्जी के घर से गिरफ्तार हुए हैं। सालबोनी जमीन घोटाले से जुड़े मामले में उनके खिलाफ एक्शन हुआ है।

सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से सुमित रॉय को गिरफ्तार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सालबोनी लैंड केस मामले में सुमित रॉय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सुमित की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी लेकिन उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया गया था।

सुमित रॉय ने कलकत्ता हाईकोर्ट के तीन अगस्त के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। सुमित ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था लेकिन उन्हें यहां से भी निराशा हाथ लगी है। अब सुमित रॉय को शुक्रवार सुबह मेदिनीपुर अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

ये भी देखे: अभिषेक बनर्जी के कालीघाट घर पर कोलकाता पुलिस का छापा, 4 घंटे चली तलाशी

You may also like