वैशाली में निर्माणाधीन पुल गिरा, कई मजदूर घायल, तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

by Manu
Vaishali Bridge Collapse

वैशाली, 10 सितंबर 2026: वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड अंतर्गत जलालपुर गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। फोरलेन निर्माण के तहत बन रहा एक निर्माणाधीन पुल अचानक धराशायी हो गया। इस दुर्घटना में करीब पांच से सात श्रमिक चोटिल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद लोहे के बड़े ढांचे के नीचे एक मजदूर की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। वह अब भी मलबे में दबा हुआ है।

इस पुल हादसे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में फिर एक पुल गिरा। वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के बोझ से फिर एक ओर निर्माणाधीन पुल गिर जाने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के दबने और घायल होने की खबर है। कई मजदूरों की हालत गंभीर है।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि घटिया निर्माण सामग्री खराब गुणवत्ता मानकों की अनदेखी जांच में अनियमितता और एनडीए नेताओं का भ्रष्टाचारी किरदार ही निरंतर गिरते पुलों का मुख्य कारण है। उम्मीद के मुताबिक भ्रष्ट एनडीए सरकार फिर अपने भ्रष्टाचार की लीपापोती करेगी।

ये भी देखे: वैशाली एक्सप्रेस का नया स्वरूप, सुपरफास्ट से बनी एक्सप्रेस, नंबर बदला, किराया घटा

You may also like