जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तार, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ, कांग्रेस अब भी सरकार से बाहर

by Manu
jammu kashmir

जम्मू, 27 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल का विस्तार आज श्रीनगर के लोक भवन में हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता की। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में छह मंत्री हैं। जबकि यूटी अधिनियम के अनुसार इसमें कुल नौ मंत्री हो सकते हैं। एनसी ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के लिए तीन सीटें रखी थीं। लेकिन कांग्रेस ने तब तक सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था जब तक कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता।

मंत्रिमंडल में चार नए चेहरों को शामिल किया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर अल्ताफ अहमद कालू शमीमा फिरदौस और मीर सैफुल्ला ने श्रीनगर राजभवन में नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नए मंत्रिमंडल की घोषणा के बाद मतभेद पैदा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

जम्मू-कश्मीर सरकार में अब नए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उमर अब्दुल्ला सरकार का मंत्रिमंडल इस प्रकार है।

उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री
सुरिंदर चौधरी उपमुख्यमंत्री
जावेद डार मंत्री
जावेद राणा मंत्री
सकीना इटू मंत्री

इन चार लोगों ने आज मंत्रिपद की शपथ ली।
शमीमा फिरदौस हब्बा कदल से विधायक
अली मोहम्मद सागर खानयार से विधायक
अल्ताफ कालू पहलगाम से विधायक
मीर सैफुल्ला कुपवाड़ा के त्रेहगाम से विधायक

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नए मंत्रियों को एनसी लीडरशिप से देर रात कॉल आए। कुपवाड़ा से चार बार के विधायक सैफुल्लाह ने कैबिनेट में शामिल करने के लिए एनसी प्रेसिडेंट को धन्यवाद दिया।

कांग्रेस ने मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया। जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यों वाली विधानसभा है। पुनर्निर्माण एक्ट 2019 के अनुसार विधानसभा की कुल संख्या का सिर्फ 10 प्रतिशत ही कैबिनेट बना सकता है। मुख्यमंत्री को छोड़कर सरकार में ज्यादा से ज्यादा आठ मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। कांग्रेस ने राज्य का दर्जा न होने की वजह से सरकार में शामिल होने से मना कर दिया है।

ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ

You may also like