2
चंडीगढ़, 10 सितंबर 2026: हरियाणा में 35 लाख लोगों के खाते में गुरुवार को पैसे आए। ये पैसे बुढ़ापा-विधवा पेंशन लाडो लक्ष्मी योजना और भावांतर भरपाई समेत 15 सरकारी योजनाओं के थे। कुल 1129 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर हुए।
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी महिलाओं के खाते में 212 करोड़ रुपये डाले गए। योजना की 11 किस्तों में कुल 2254 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
मीडिया से बातचीत में सीएम ने मानसून सेशन में कांग्रेस विधायकों के काले कपड़े पहनकर आने पर तंज किया। बोले पता नहीं क्यों काले कपड़े पहने जबकि भाजपा की सरकार बहुत अच्छे काम कर रही है।
ये भी देखे: CM नायब सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किश्त जारी की, लाभार्थियों को बांटी राशि