अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस, यूनियन बैंक को 228 करोड़ का चूना लगाने का आरोप

by Manu
जय अनमोल

मुंबई, 09 दिसंबर 2025: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर हुई। बैंक ने आरोप लगाया कि जय अनमोल ने अपने समूह की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) के जरिए 228.06 करोड़ रुपये का लोन लिया। लेकिन लोन चुकाने में नाकाम रहे। इससे बैंक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।

यह जय अनमोल के खिलाफ पहला आपराधिक केस है। सीबीआई ने रिलायंस ग्रुप के पूर्व सीईओ रविंद्र सुधलकर और कंपनी के तत्कालीन होल-टाइम डायरेक्टर को भी आरोपी बनाया। शिकायत में चीटिंग, क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी और क्रिमिनल मिसकंडक्ट के आरोप हैं। फॉरेंसिक ऑडिट में पता चला कि उधार की गई रकम का गलत इस्तेमाल हुआ। लोन के नियम तोड़े गए।

जय अनमोल आरएचएफएल के पूर्व डायरेक्टर रहे। सीबीआई अब फंड के इस्तेमाल और वित्तीय अनियमितताओं की गहन जांच करेगी। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस ग्रुप के खिलाफ 1,120 करोड़ के एसेट अटैच किए थे। अनिल अंबानी पर भी कई बैंक फ्रॉड केस चल रहे हैं।

ये भी देखे: ED Action: अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का शिकंजा, रिलायंस पावर के CFO गिरफ्तार

You may also like