दिल्ली में आज से ब्रिक्स समिट, 10 साल बाद एक साथ नजर आएंगे मोदी-पुतिन-शी

by Manu
ब्रिक्स समिट

नई दिल्ली, 12 सितंबर 2026: ब्रिक्स समिट शनिवार से नई दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। भारत में होने वाले ब्रिक्स समिट में 10 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आएंगे। तीनों नेता इससे पहले 2016 में गोवा में हुए ब्रिक्स समिट में एक साथ शामिल हुए थे।

समिट में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के अलावा 10 पार्टनर देशों के नेता भी शामिल होंगे। ब्रिक्स की ताकत को सिर्फ सदस्य देशों की संख्या से नहीं बल्कि उनकी आबादी और अर्थव्यवस्था से भी समझा जा सकता है।

11 सदस्य देशों में दुनिया की करीब 49.5 प्रतिशत आबादी रहती है। यानी दुनिया के लगभग हर दो में से एक व्यक्ति ब्रिक्स देशों में रहता है।

अर्थव्यवस्था की बात करें तो पीपीपी यानी खरीदने की क्षमता के आधार पर ब्रिक्स देशों की कुल अर्थव्यवस्था दुनिया की करीब 39 प्रतिशत है। यह अमेरिका की अर्थव्यवस्था के मुकाबले करीब तीन गुना है।

ये भी देखे: BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे पुतिन, एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने किया स्वागत

You may also like