BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे पुतिन, एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने किया स्वागत

by Manu
BRICS

दिल्ली, 11 सितंबर 2026: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का प्लेन रात करीब तीन बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ। रूसी राष्ट्रपति दिल्ली के मौर्या शेरटन होटल में ठहरेंगे। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के बाहर हो रही किसी ब्रिक्स समिट में यह पुतिन की पहली व्यक्तिगत भागीदारी होगी।

ब्रिक्स से पहले आज प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की बैठक होगी। इसमें एसयू-57 फाइटर जेट और अपडेटेड ब्रह्मोस समेत कई डिफेंस डील पर चर्चा हो सकती है। रूस भारत को फाइटर जेट की बिक्री के साथ भारत में इसका उत्पादन और जरूरी तकनीक साझा करने की पेशकश पहले ही कर चुका है।

भारत चाहता है कि इस डील से उसे ऐसी तकनीक मिले जिसका इस्तेमाल आगे स्वदेशी लड़ाकू विमान बनाने में भी किया जा सके। ब्रिक्स समिट में शामिल हो रहे दुनिया के दो बड़े नेताओं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफिले सबसे बड़े होंगे। गुरुवार को जेवर एयरपोर्ट पर तीन रूसी ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए पुतिन का काफिला और ऑरस सीनेट बख्तरबंद लिमोजिन भी भारत पहुंची।

ये भी देखे: पुतिन ब्रिक्स समिट के लिए भारत आएंगे, 11 सितंबर को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

You may also like