वकील के घर हुई फायरिंग मामले का मास्टरमाइंड ब्रैम्पटन निवासी गुरपाल सिंह (गोपा) था : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस

by TheUnmuteHindi

जालंधर : गुजराल नगर में वकील के घर हुई फायरिंग मामले को लेकर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को एक और सफलता मिली है। इस मामले के तार कनाडा से जुड़े हुए बताए जा रहे है। जांच के बारे में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि गुरपाल सिंह (गोपा) जो वर्तमान में ब्रैम्पटन, कनाडा में रह रहे हैं, वह इस गोलीबारी के पीछे का मास्टरमाइंड था। गुरपाल सिंह, जो शुभम का करीबी सहयोगी हैं, उसने इस हमले को अंजाम दिया। इस गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए कारतूसों की आपूर्ति जितेंदर भोला द्वारा ध्रुव और पवन को 8 सितंबर को जालंधर में शुभम के अनुरोध पर की गई थी। इस गोलीबारी का कारण संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ था। जांच के दौरान यह भी बात सामने आई है कि यह फायरिंग बलराज पाल दोसांझ और उनके परिवार जोकि कनाडा में रहता है, की तरफ से गुरपाल सिंह के साथ मिलकर करवाई गई। आगे की कार्यवाही से बलराज पाल और उनके परिवार की इस हमले को अंजाम देने में भूमिका के संबंध में अतिरिक्त जानकारी मिलने की उम्मीद है। बता दें कि इस मामले में 2 संदिग्ध घायल हुए है और अब तक 5 गिरफ्तार हुए है।

You may also like