ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-बम स्क्वाड ने ली तलाशी

by Manu
इसरो

चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026: बेंगलुरु में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन के ऑफिस को धमकी भरा ई-मेल आया है।

अलर्ट मिलने के बाद पुलिस और बम स्क्वाड की टीम तुरंत हेडक्वार्टर पहुंची। बम स्क्वाड टीम ने पूरे परिसर की तलाशी ली।तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।

ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने और मकसद का पता करने के लिए पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या यह ई-मेल देश के बाहर से भेजा गया था।

धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ISRO परिसर में सामान्य कामकाज जारी है।

ये भी देखे: इसरो का 101वा मिशन ईओएस-09 उपग्रह का प्रक्षेपण विफल, तकनीकी खराबी वजह

You may also like