पंजाब में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

by Manu
BJP-Akali Dal alliance

चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन का ऐलान किया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बीजेपी मुख्यालय में संयुक्त रूप से दोपहर एक बजे आयोजित की गई।

इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि अकाली दल और बीजेपी ने फैसला किया है कि अगला पंजाब विधानसभा चुनाव दोनों दल एनडीए के तौर पर लड़ेंगे। एनडीए के लिए आनंद का विषय है कि एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी आज लौटकर वापस एनडीए में आए हैं। सुखबीर सिंह बादल का स्वागत है।

कल पीएम से एनडीए पर बात हुई तो उन्होंने हर्ष के साथ सुखबीर सिंह और अध्यक्ष जी को फोन किया। उन्होंने कहा कि अब अकाली दल के आने के साथ एनडीए पूरा हुआ है।

अमित शाह ने कहा कि पंजाब से नशा का उन्मूलन भ्रष्टाचार का उन्मूलन और राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को पूर्णतया नशे से मुक्त कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष जी और सुखबीर जी के बीच पंजाब के रोड मैप के लिए तीन माह की लंबी चर्चा हुई है। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आप की सरकार ने कुछ नहीं किया है।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like