BIG BREAKING: राणा बलचौरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर

by Manu
राणा बलचौरिया हत्याकांड

चंडीगढ़, 17 जनवरी 2026: मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलचौरिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ है। पुलिस हथियार रिकवर करवाने के लिए आरोपी को लेकर एयरपोर्ट रोड पर गई थी, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसे घायल कर दिया।

घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस आज दोपहर इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मीडिया को देगी।

ये भी देखे: राणा बलचौरिया हत्याकांड में दो मुख्य शूटर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, होंगे बड़े खुलासे

You may also like