चंडीगढ़, 02 मई 2026: हरियाणा पुलिस के 48 वर्षीय ASI नरेंद्र दलाल का ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे हांसी के पास गांव कुंभा के निवासी थे। घटना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भौंडसी में हुई।
नरेंद्र दलाल पिछले ढाई महीने से भौंडसी ट्रेनिंग सेंटर में ASI पद का कोर्स कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे जब वे परेड के लिए पहुंचे तो अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और वे वहीं गिर पड़े।
मौके पर मौजूद उनके साथी अधिकारियों ने तुरंत सूचना दी। परिवार को खबर करने के बाद परिजन गुरुग्राम पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई राजेश दलाल ने बताया कि नरेंद्र दलाल लगभग 24 साल पहले हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखे: पंजाब पुलिस के ASI का दिल का दौरा पड़ने से मौत, वर्दी पहनते वक्त आया हार्ट अटैक