चंडीगढ़, 02 मई 2026: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गौ तस्करों की गोलीबारी में युवक गुरप्रीत सिंह की मौत के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज ने शनिवार सुबह छावनी सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके पर ही एसपी को फोन कर मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए।
अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रात में गौ तस्कर गाय लेकर जा रहे थे। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, दो जिप्सियां उनके पीछे लगीं। इस दौरान आरोपियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली गरनाला गांव निवासी युवक गुरप्रीत सिंह को लग गई।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि गोली किसकी लगी थी। फिर भी उन्होंने एसपी को मामले की गहन जांच कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
ये भी देखे: पेड़ कटाई विवाद पर अनिल विज का सख्त रुख, XEN समेत 2 अधिकारी निलंबित