3
चंडीगढ़, 31 मई 2026: दुनिया भर में तेल संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर निर्यात शुल्क (एक्सपोर्ट ड्यूटी) कम कर दिया है।
यह नई दरें 1 जून 2026 से लागू होंगी।
पेट्रोल पर निर्यात शुल्क ₹1.5 प्रति लीटर वही डीजल पर ₹13.5 प्रति लीटर किया गया है। एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर ₹9.5 प्रति लीटर हुआ है।
सरकार ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल, डीजल और ATF पर इसकी समीक्षा हर पखवाड़े (15 दिन) में की जाती है। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और ATF की औसत कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं।
ये भी देखे: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी फायरिंग के बावजूद सुरक्षित भारत पहुंचा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’