चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: गुजरात के निकाय चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर का जिक्र कर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि 41 साल से कांग्रेस गुजरात नहीं जीत पाई है क्या इसका कारण भी एसआईआर है। उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री के साथ है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी 2026 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर हारने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बीजेपी की जीत से सबक लें। कांग्रेस अपनी हार को लेकर आत्मचिंतन करे।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी एसआईआर के बहाने घुसपैठिए को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज गुजरात में तीन नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए चुनाव हुए। भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की। इन दो नगर पालिकाओं और एक नगर निगम की कुल 104 सीटों में से 90 सीटें जीतीं। गांधीनगर नगर निगम में जो मेरे चुनाव क्षेत्र में आता है बीजेपी ने 44 में से 38 सीटें जीतीं। आम आदमी पार्टी ने सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा। लेकिन हर सीट पर उनकी जमानत जब्त हो गई। गुजरात में मिली यह बड़ी जीत राज्य के वोटरों का मूड दिखाती है। साबित करती है कि गुजरात की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले गांधीनगर नगर निगम में बीजेपी का वोट शेयर 10 फीसदी बढ़ा है। मैं यह बात साफ करना चाहता हूं और खासकर राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने 41 सालों में एक भी चुनाव नहीं जीता है। उन्होंने आखिरी चुनाव 1985 में जीता था। तब से उन्हें गुजरात में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी देखे: गुरुग्राम में आज विकसित भारत संकल्प सभा भव्य आयोजन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि