खन्ना पुलिस ने चंडीगढ़ फ्लैट 45 लाख रुपए की ठगी मामले में प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया

by Manu
Muzaffarpur News

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: खन्ना पुलिस ने चंडीगढ़ में फ्लैट दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी के आरोप में जीरकपुर के प्रॉपर्टी डीलर गुरजोत सिंह गुलाटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ठगी का आरोप खन्ना के तारा हेयर सैलून के मालिक जगतार झाम ने लगाया है। जगतार के मुताबिक गुरजोत सिंह गुलाटी उनके सैलून में आता था। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ गई। आरोप है कि इसका फायदा उठाते हुए गुरजोत ने जगतार को चंडीगढ़ में फ्लैट दिलाने का भरोसा दिया।

आरोपी ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-7सी में एक प्रोजेक्ट भी दिखाया। फ्लैट का सौदा करवाने की बात कही। उसकी बातों पर भरोसा करके जगतार झाम ने फ्लैट खरीदने के लिए उसे 45 लाख रुपए दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद गुरजोत ने न तो फ्लैट दिलाया। न ही सौदा पूरा किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर खन्ना पुलिस ने 10 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज आकाश दत्त ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मोहाली में अपहरण का एक अन्य मामला भी दर्ज है। पुलिस अब रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर ठगी के मामले से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी।

यह भी देखे: खन्ना पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत के माता-पिता को किया गिरफ्तार

You may also like