अमित शाह ने नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया उद्घाटन, बोले – योगी ने सपा की गुंडागर्दी नेस्तनाबूद की

by Manu
UP International Trade Show-2026

नोएडा, 25 सितंबर 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सपा-बसपा की गुंडागर्दी को नेस्तनाबूद कर दिया। सारे माफिया समाप्त हो गए। अब यूपी में बनी ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान की नींद उड़ा देती हैं।

शाह ने कहा कि सपा-बसपा के शासन में अपराध की इंडस्ट्री चलती थी। कट्टा-तमंचा का कुटीर उद्योग लगता था। कट्टा उद्योग की जगह आज डिफेंस कॉरिडोर बना है। अमेठी में बनी राइफल नक्सलवादियों और आतंकियों की नींद उड़ा चुकी है।

शाह सुबह साढ़े 11 बजे ट्रेड शो में पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी पहले से ही वहां मौजूद थे। दोनों नेताओं ने एक साथ इलेक्ट्रिक गाड़ी में बैठकर ट्रेड शो देखा। स्टॉल पर प्रोडक्ट्स की जानकारी ली। मंच पर दोनों नेता काफी देर तक बातचीत करते रहे। योगी ने गृहमंत्री को राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की।

ये भी देखें: अमित शाह आज यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे, सीएम योगी रहेंगे साथ

You may also like