अंबाला, 27 जनवरी 2026: हरियाणा के अंबाला कैंट में गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय सेना की 11 ग्रेनेडियर्स यूनिट में तैनात अग्निवीर जवान मोइन खान ने कार्यालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद-हापुड़ जिले के गांव कमालपुर निवासी 23 वर्षीय मोइन खान के रूप में हुई।
सोमवार सुबह जब अन्य जवान क्लर्क विंग कार्यालय पहुंचे तो मोइन खान का शव पंखे से लटका मिला। साथियों ने तुरंत उसे उतारा और मिलिट्री अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अंबाला कैंट की रेजिमेंटल पुलिस ने कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
रेजिमेंट पुलिस चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मोइन खान अग्निवीर योजना के तहत क्लर्क विंग में तैनात थे। उनकी नियुक्ति चार साल के लिए हुई थी और दिसंबर 2026 में उनका कार्यकाल पूरा होने वाला था। शुरुआती जांच में पता चला कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। तनाव की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
मोइन खान परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
ये भी देखे: हरियाणा ADGP पूरन कुमार की आत्महत्या पर SC आयोग ने मुख्य सचिव-DGP को जारी किया नोटिस