अम्बाला में 13-14 नवंबर को अग्निवीर महिला सेना भर्ती का दूसरा चरण, एडमिट कार्ड जारी

by Manu
Agniveer Result

चंडीगढ़, 01 नवंबर 2025: हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की युवतियों के लिए अग्निवीर योजना के तहत महिला सेना पुलिस भर्ती का दूसरा चरण फिक्स हो गया है। यह रैली 13 और 14 नवंबर 2025 को अम्बाला कैंट के खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

पहले चरण की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि शॉर्टलिस्ट लड़कियां भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकती हैं।

अगर किसी को डाउनलोड में दिक्कत आ रही है, तो सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेना भर्ती कार्यालय पहुंचकर मदद ले सकती हैं।

ये भी देखे: अग्निवीर भर्ती में असफल युवाओं को फौजी बन ठगी करने वाला फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार

You may also like