जोड़ियां भट्ठियां चौक में आज धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा : वरुण जिंदल

by TheUnmuteHindi
जोड़ियां भट्ठियां चौक में आज धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा : वरुण जिंदल

जोड़ियां भट्ठियां चौक में आज धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा : वरुण जिंदल
शाम 5:00 बजे से भजन गायिका गुरलीन कौर करेगी प्रभु श्री राम का गुणगान
जोड़ियां भट्ठियां रॉयल यूथ क्लब और श्री राम लीला प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान वरुण जिंदल की देखरेख में आयोजित श्री राम लीला का नौवां दिन, भगवान राम ने कुंभकरण और लक्ष्मण जी ने मेघनाद का किया वध
पटियाला, 11 अक्टूबर : जोड़ियां भट्ठियां रॉयल यूथ क्लब और श्री राम लीला प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान वरुण जिंदल की देखरेख में जोड़ियां भट्ठियां चौक में आयोजित श्री राम लीला के नौवें दिन श्री राम और रावण की सेना के बीच युद्ध के दृश्यों मंचन किया गया। सर्वप्रथम रावण अपने सेनापति को कुंभकरण को जगाने के लिए भेजता है। कुंभकरण जागने के पश्चात रावण को समझाता है कि वह माता सीता को श्री राम को सौंप कर उनसे क्षमा मांग ले, किंतु रावण उसकी बात को नहीं मानता और कुंभकरण को युद्ध करने का आदेश देता है। इसके पश्चात कुंभकरण युद्ध भूमि में मारा जाता है। कुंभकरण की मृत्यु के पश्चात मेघनाद क्रोध में आकर युद्ध भूमि में जाता है और अपने शक्ति अस्त्र से लक्ष्मण जी को मूर्छित कर देता है। लक्ष्मण जी के मूर्छित होने पर सुषैन वैद्य के कहने पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर आते हैं और फिर लक्ष्मण जी का उपचार किया जाता है। इसके पश्चात लक्ष्मण जी मेघनाद का वध कर देते हैं और पूरा पंडाल राम नाम के जय घोष से गूंज उठा। इन सभी दृश्यों का बहुत ही सुंदर ढंग से मंचन किया गया। प्रधान वरुण जिंदल ने बताया कि 12 अक्टूबर दिन शनिवार को जोड़ियां भट्ठियां चौक में दशहरे का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शाम 5:00 बजे से भजन गायिका गुरलीन कौर प्रभु श्री राम का गुणगान करेंगी। इसके पश्चात रावण के पुतले का दहन किया जाएगा और प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक भी किया जाएगा। श्री राम लीला में श्री राम का किरदार नीरज शर्मा, माता सीता का सोनाशी कौशल, लक्ष्मण का गौरव गोयल, हनुमान जी का विक्की, रावण का दक्ष राजपूत, कुंभकरण का अनमोल, मेघनाथ का कशीश कपूर, सुग्रीव का आदित्य शर्मा, विभिषण का रोहित गुप्ता रोकसी, समुद्र देव का प्रथम शर्मा ने और मोक्षा, कनुप्रिया, कणव, पार्थ भल्ला, जशन, दक्ष ने अपने-अपने किरदारों में अभिनय करके सभी का मन मोह लिया।

You may also like