तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त होने से कई मरे व आधा दर्जन घायल

by TheUnmuteHindi
तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त होने से कई मरे व आधा दर्जन घायल

गुरदासपुर, 30 सितम्बर : पंजाब के गुरदासपुर जिले में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब बाद दोपहर बटाला- कादियां रोड़ पर एक तेज रफ्तार बस के बेकाबू होकर गांव शाहबाद के बस स्टाप में जाकर लगने के कारण बड़ा हादसा घट गया। इस हादसे में एक बच्चे और एक औरत समेत कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हो होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसे में एक अन्य औरत के भी मारे जाने का अंदेशा है। हादसे में डेढ़ दर्जन के करीब लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से करीब आधी दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मारे गए बच्चों की पहचान अभिजोत सिंह ( उम्र 13 साल) पुत्र भुपिन्दर सिंह, गांव संगतपुरा के तौर पर हुई है, जबकि तीसरे व्यक्ति की शिनाखत कालू (26), गांव तलवंडी खुब्बण के तौर पर हुई, जो अपनी पत्नी ज्योति समेत जिला होशियारपुर में अपने ससुराल गांव जा रहा है। इस हादसे के कारण चारों ओर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

You may also like