एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत ने हवाई फौज के प्रमुख के तौर पर संभाला पद

by TheUnmuteHindi
एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत ङ्क्षसह ने हवाई फौज के प्रमुख के तौर पर संभाला पद

नई दिल्ली, 30 सितम्बर : सोमवार को सेवा- मुक्त हुए एयर चीफमार्शल वीआर चौधरी की जगह पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (एपी सिंह) ने भारतीय हवाई फौज के नए प्रमुख के तौर पर पद संभाल लिया है। इससे पहले वीआर चौधरी को यहां भारतीय हवाई फौज के हैडक्वाटर वायु भवन में एक शानदार समागम दौरान गरिमापूर्ण विदाई दी गई। एयर चीफ मार्शल चौधरी ने इस पद पर तीन साल सेवा निभाई है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह पहले हवाई फौज के उप प्रमुख थे। उनका जन्म 27 अक्तूबर, 1964 को हुआ और उनको भारतीय हवाई फौज की फाइटर पायलट स्ट्रीम में दिसंबर 1984 में कमीशन प्राप्त हुआ था। अब उन्होंने हवाई फौज के प्रमुख के तौर पर पद संभाला है।

You may also like