नौवें पातशाह के आगमन पर्व को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता
पटियाला : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के आगमन पर्व को समर्पित आज गुरू साहिब के चरनछोह स्थान ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता हैड ग्रंथी ज्ञानी फूला सिंह की तरफ से की गई अरदास उपरांत हुई। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर, भाई भुपिन्दरपाल सिंह और गुरू तेग बहादुर साहिब जत्थे के पदाधिकारी साहिबान भी शामिल थे। इस संंबंध में मैनेजर राजिंदर ङ्क्षसह टोहड़ा और उप मैनेजर मनदीप सिंह पहलवान ने बताया कि हर र्वा की तरह नोवे पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को समर्पित उनके आगमन दिवस को समर्पित गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में 2 अक्तूबर को सुबह समय श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे तथा देर रात को गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में महान कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि महान कीर्तन दरबार में गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थों से अतिरिक्त सच्चखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी गुरबाणी कीर्तन के साथ निहाल करेंगै। इस मौके मेनेजर मनदीप ङ्क्षसह पहलवान ने अपील करते हुए कहा कि संगतें गुरु साहिब की खुशी हासिल करने के लिए इस गुरमति समागम में पहुंचने की कृपालता करें। इस मौके उप मैनेजर भाग ङ्क्षसह चौहान, सुरजीत ङ्क्षसह कौली, आत्म प्रकाश ङ्क्षसह बेदी, प्रधान प्रेम ङ्क्षसह, भवनपुनीत ङ्क्षसह, हरविंदर ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।
नौवें पातशाह के आगमन पर्व को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता
128
previous post