50
नई दिल्ली, 19 सितंबर :उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बिजली विभाग का अपने कुछ उपभोक्ताओं की तरफ से बिल ना भरने के कारण उनका करोड़ों बकाया खड़ा है, जिसे वसूल करने के लिए विभाग ने आदेश दिए हैं। जिले में इनकी संख्या 13,172 है। इन पर 12.35 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। अभी तक अधिकारियों ने नैवर बिल-पे वाले 23 सौ उपभोक्ताओं का बिल जमा करा चुके हैं।