65
नई दिल्ली, 16 सितंबर : छत्तीसगढ़ के एक गांव में एक परिवार के सदस्यों को पीट पीट कर इस लिए मार डाला क्योंकि उन पर जादू टोना करने का संदेह था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में एक ही गांव के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि यह घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एकतल गांव में हुई और पीडि़तों की पहचान मौसम कन्ना (34), उसकी पत्नी मौसम बिरी, मौसम बुच्चा (34), उसकी पत्नी मौसम आरजू (32) और एक अन्य महिला करका लच्छी (43) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में सवलम (21), सवलम हिड़मा, करम सत्यम (35), कुंजम मुकेश (28) और पोडियाम एंका शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है।