अरविंद केजरीवाल की रिहाई ने भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया: हरजोत सिंह बैंस

by TheUnmuteHindi
अरविंद केजरीवाल की रिहाई ने भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया: हरजोत सिंह बैंस

अरविंद केजरीवाल की रिहाई ने भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया: हरजोत सिंह बैंस
चंडीगढ़, 13 सितंबर: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर खुशी जताते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का आज पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई टिप्पणियों से यह स्पष्ट हो गया है कि सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत ठहराया गया है। श्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा केजरीवाल की रिहाई की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नंगल में लड्डू भी बांटे गए।

You may also like