डीजे पर नाचते समय धक्का लगने से हुए विवाद दौरान तीन भाईयों को पीट कर मार डाला

by TheUnmuteHindi
डीजे पर नाचते समय धक्का लगने से हुए विवाद दौरान तीन भाईयों को पीट कर मार डाला

नई दिल्ली, 9 सितंबर : नंदिनी खुदनी में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए पटेल समुदाय के कुछ युवकों ने डीजे पर नाचते समय हुए विवाद के दौरान यादव समाज के चार युवकों की जमकर पिटाई की, जिस कारण तीन युवकों की मौत हो गई। नाचते समय धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसा में 20 से अधिक युवकों ने मिलकर तीन भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिनमें दो सगे और एक चचेरा भाई शामिल थे। पुलिस ने मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नंदिनी खुदनी में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए पटेल समुदाय के कुछ युवक डीजे पर नाचते हुए जा रहे थे। इस बीच, यादव समाज के चार युवक भी वहां नाचने लगे, जिससे पटेल युवकों और यादव युवकों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप करण यादव, वासु यादव और राजेश यादव की मौत हो गई। राजेश और करण सगे भाई थे, जबकि वासु उनका चचेरा भाई था। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may also like