48
नई दिल्ली, 7 सितंबर : भाजपा जम्मू-कश्मीर में वंशवादी शासन को बढ़ावा देने वाली किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इन शब्दों का प्रकटावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा-पत्र जारी करते किया और कहा कि अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन गया है और इसकी कभी वापसी नहीं होगी। शाह ने कहा, ‘यह दुखद है कि हाल के दिनों में कुछ पार्टियों ने अपने घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 की बहाली का वादा किया है। मैंने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) का घोषणापत्र पढ़ा और दुख की बात है कि कांग्रेस इसका समर्थन कर रही है। लेकिन आज मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि धारा 370 इतिहास है और इसकी कभी वापसी नहीं होगी।