56
तिरुवनंतपुरम, 30 अगस्त : केरल पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता जयसूर्या के खिलाफ एक अभिनेत्री की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है तथा एफआईआर तिरुवनंतपुरम में दर्ज की गई है और इसे थोडुपुझा पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की कुछ महिलाएं यौन उत्पीडऩ के आरोप लेकर सामने आईं। गत दिवस अभिनेत्री सोनिया मल्हार ने इस मुद्दे को संबोधित किया और अपने करियर के शुरुआती वर्षों के दौरान दुर्व्यवहार और शोषण की चौंकाने वाली घटनाओं का खुलासा किया।