गर्म रितु की स्कूल खेल में गत्तका (मार्शल आर्ट) जिला स्तरीय मुकाबले करवाए
– खिलाडिय़ों को हौसला देने पहुंचे प्रिंसिपल जसपाल सिंह
पटियाला : 24 अगस्त () : पटियाला के जिला स्तरीय गर्म रितु खेल मुकाबले पटियाला के अलग- अलग स्थानों पर करवाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत गतका (मार्शल) के जिला स्तरीय मुकाबले स्थानीय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मल्टीपरपज में करवाए जा रहे हैं। इन मुकाबलों में अंडर- 14, 17, और 19 लडक़े और लड़कियों के मुकाबले चल रहे हैं, जिसकी अगुवाई जिला शिक्षा अफसर संजीव शर्मा, उप- जिला शिक्षा अफसर डाक्टर रविन्द्र पाल सिंह, कोआर्डीनेटर दलजीत सिंह, हरमनदीप कौर सैक्शन अफसर, सीनियर उप प्रधान अमरदीप सिंह बाठ, महा सचिव चरनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह डाटा एंट्री ओप्रेटर स्पोर्टस शाखा के सहयोग के साथ खेल मुकाबला चल रहा है। इन मुकाबलों के आयोजन के लिए चरनजीत सिंह महासचिव, जसविन्दर सिंह घनौर, दविन्दर सिंह पातड़ां, अमनिन्दर सिंह बाबा पटियाला-1, बलविन्दर सिंह जस्सल, शशि मान पटियाला-3, भरपूर सिंह समाना, गुरप्रीत सिंह भादसों, बलजीत सिंह नाभा, डाक्टर रजिन्दर सिंह सैनी राजपुरा, तरसेम सिंह भुन्नरहेड़ी और अलग अलग स्कूलों के शरीरिक शिक्षा के अध्यापक उपस्थित थे।
गर्म रितु की स्कूल खेल में गत्तका (मार्शल आर्ट) जिला स्तरीय मुकाबले करवाए
खिलाडिय़ों को हौसला देने पहुंचे प्रिंसिपल जसपाल सिंह
72