सोनिया गांधी की किताब पर सावरकर के परपोते ने भेजा कानूनी नोटिस, अपमानजनक बातें लिखे जाने का आरोप

by Manu
सोनिया गांधी की किताब

चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि उनकी इस किताब को लेकर काफी विवाद भी खड़े हो रहे हैं। अब विनायक दामोदर सावरकर के परपोते सात्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर के बारे में अपमानजनक बातें लिखे जाने का आरोप लगाते हुए ये नोटिस भेजा गया है।

विनायक दामोदर सावरकर के परपोते सात्यकी सावरकर ने चेतावनी दी है कि यदि सोनिया गांधी ने 15 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ अदालत में अवमानना याचिका दायर की जाएगी। सात्यकी सावरकर के वकील संग्राम कोल्हटकर ने बताया कि सोनिया गांधी को दिल्ली स्थित उनके आवास पर डाक और ईमेल के जरिए कानूनी नोटिस भेजा गया है।

इससे पहले राहुल गांधी भी वीडी सावरकर के खिलाफ टिप्पणी कर के विवादों में आ चुके हैं।

पीटीआई के मुताबिक कानूनी नोटिस में सोनिया गांधी की पुस्तक में पेज नंबर 201 पर लिखी गई इस टिप्पणी का उल्लेख किया गया है- जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी ब्रिटिश शासकों के हाथों हमले और जेल की सजा झेल रहे थे तब विनायक दामोदर सावरकर जैसे आरएसएस के वरिष्ठ विचारक अपने औपनिवेशिक आकाओं को दया याचिकाएं लिख रहे थे और उनके संगठन के सदस्य मुखबिर के तौर पर ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर रहे थे।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like