चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स अगले सीजन से अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने जा रही है। टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे को टीम का नया गेंदबाजी कोच बनाया जाना तय है।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व सपोर्ट स्टाफ सदस्य राजीव कुमार फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। पंजाब ने पिछले महीने बॉलिंग कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन से अलग होने का फैसला किया था।
म्हाम्ब्रे पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे। दोनों पहले मुंबई इंडियंस के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं। म्हाम्ब्रे पिछले महीने मुंबई इंडियंस से अलग हुए थे। फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया था।
54 वर्षीय म्हाम्ब्रे 2021 से 2024 तक राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम के बॉलिंग कोच रहे। इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों के साथ काम किया। उनके कार्यकाल में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता।
ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे