चंडीगढ़, 23 नवंबर 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। आखिरी दिन भारतीय टीम ने पुरजोर कोशिश की। लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आउट नहीं हुए। जब लगा कि अब मैच का रिजल्ट नहीं आएगा तो इसे ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
इस बीच मैच के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बदलाव हुआ है। भारत की रैंकिंग तो नहीं बदली है। लेकिन उसका पीसीटी जरूर कम हो गया है। न्यूजीलैंड को एक स्थान का नुकसान हुआ है।
सबसे पहले बात आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका की। इस वक्त भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर काबिज है। उसका पीसीटी अभी 75.00 का है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी अभी 69.23 का है।
इस मैच के ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड की टीम अब तीसरे नंबर पर चली गई है। इस मुकाबले से पहले तक उसका पीसीटी 72.22 का था। जो अब 66.67 का हो गया है।
टीम इंडिया इस मैच से पहले भी चौथे नंबर पर थी और अभी भी चौथे नंबर पर ही है। हालांकि पीसीटी कम हुआ है। इस मैच से पहले भारत का पीसीटी 51.52 था। जो अब घटकर 50 का ही रह गया है। यानी उसे हल्का सा नुकसान उठाना पड़ा है। भारत के बाद नंबर 5 पर इस वक्त बांग्लादेश की टीम है। जिसका पीसीटी 40.74 का है।
ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे