नेपाल पीएम बालेन शाह भारत पहुंचे, पीएम मोदी से मुलाकात की, जनकपुरधाम-अयोध्या ट्रेन को हरी झंडी

by Manu
PM Modi nepal pm

चंडीगढ़, 23 नवंबर 2026: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह रविवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आज दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इसमें व्यापार ऊर्जा कनेक्टिविटी और निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

36 वर्षीय बालेन शाह मार्च में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश दौरे पर भारत आए हैं। इससे पहले वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका गए थे। बालेन शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे हैं। वह नेपाल एयरलाइंस की नियमित व्यावसायिक उड़ान से भारत आए।

नेपाल के प्रधानमंत्री 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इसमें उनके मुख्य सलाहकार कुमार बयांजनकर वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और विदेश मंत्री शिशिर खनाल शामिल हैं। प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक अलग कारोबारी दल भी भारत दौरे पर आया है।

भारत यात्रा के दौरान बालेन शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी नेपाल के प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।

दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर चर्चा होगी। खास तौर पर व्यापार पारगमन ऊर्जा निवेश और दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर रहने की संभावना है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े मुद्दे भी वार्ता का हिस्सा होंगे।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like