चंडीगढ़, 20 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन और सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए एक कमेटी का गठन किया है। सपा ने सांसद रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय गठबंधन कमेटी बनाई है। यह कमेटी कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत करेगी।
इस कमेटी में सपा के पांच नेताओं के साथ दो डेटा एक्सपर्ट भी शामिल होंगे। इस तरह कांग्रेस से बातचीत के लिए सपा की कुल सात सदस्यीय टीम तैयार की गई है। सपा की ओर से पांच नेता कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। दोनों दलों के बीच 23 और 24 नवंबर को बातचीत होनी है।
सपा ने अपनी इस कमेटी में दो डेटा एक्सपर्ट भी शामिल किए हैं। ये हर सीट के आंकलन की जानकारी पार्टी नेताओं के साथ शेयर करेंगे। इसके आधार पर ही फाइनल मुहर लग सकती है।
यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से 181 सीटों की मांग की है। हैरानी वाली बात ये है कि कांग्रेस ने जो 181 सीटें सपा से मांगी हैं उनमें 169 सीटें ऐसी हैं जिस पर कांग्रेस 2022 में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई थी। कांग्रेस की 181 सीटों की लिस्ट में 135 सीट सामान्य 45 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट शामिल हैं।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे