सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, MCX पर सोना 4700 रुपये टूटा

by Manu
gold price

चंडीगढ़, 20 नवंबर 2026: सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। 20 नवंबर को सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव एक झटके में 4700 रुपये से ज्यादा टूट गया। जबकि चांदी की कीमत में भी 8000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतें दबाव में हैं।

अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें।

20 नवंबर की सुबह एमसीएक्स पर सोने का भाव 4715 रुपये यानी 3.70 फीसदी गिरकर 122737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 8269 रुपये यानी 5.25 फीसदी की गिरावट के साथ 149213 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले भी सोने की कीमतों में लगातार कमजोरी देखने को मिली है। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव लगातार आठवें दिन गिरा था। एक दिन पहले 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1300 रुपये कम हुई थी।

राजधानी दिल्ली में 20 नवंबर की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 125720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 22 कैरेट सोने का भाव 115250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 94330 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर मुंबई में 24 कैरेट सोना 125570 रुपये और 22 कैरेट सोना 115100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 94180 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like