ट्रंप ने पुतिन और शी से मुलाकात के बाद यूरोपीय नेताओं से की यूक्रेन पर बात, जेरेड कुशनर ने दिया अपडेट

by Manu
डोनाल्ड ट्रंप

चंडीगढ़, 20 नवंबर 2026: चीन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मीटिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन जंग पर यूरोपियन लीडर्स से फोन पर बात की। अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर के अनुसार ये नेता उस समय बर्लिन में ‘Coalition of the Willing’ की मीटिंग में शामिल थे। हालांकि जेरेड कुशनर ने अभी ये नहीं बताया कि ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं से क्या बात की।

उधर शेनझेन में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद अमेरिका चीन और रूस ने परमाणु जोखिम कम करने और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए संवाद बढ़ाने की बात कही।

रिपोर्ट के मुताबिक जेरेड कुशनर ने बताया कि व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग से वार्ता करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए यूरोपीय सहयोगियों की एक मीटिंग बुलाई है। उन्होंने ये भी बताया कि ट्रंप ने बीते गुरुवार को यूरोपीय सहयोगियों की एक मीटिंग में फोन के माध्यम से बात की। इससे पहले चीन में ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से चर्चा की थी।

ट्रंप जिनपिंग और पुतिन ने बीते गुरुवार को चीन के शेनझेन में हुई मीटिंग के बाद परमाणु जोखिम कम करने को लेकर बातचीत करने संयुक्त राष्ट्र में सुधार का सपोर्ट करने और रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई बढ़ाने की योजनाओं का ऐलान किया। चार बिंदुओं वाली संयुक्त घोषणा में तीनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्रों का जिक्र किया गया। लेकिन परमाणु हथियारों में कटौती के किसी लक्ष्य पेट्रोलियम सप्लाई बढ़ाने की समय-सीमा या संयुक्त राष्ट्र में किए जाने वाले किसी खास सुधार का उल्लेख नहीं किया गया।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like