इलिनोइस, 20 नवंबर 2026: अमेरिका के इलिनोइस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने साफ किया कि पाकिस्तान जब तक भारत में आतंकवाद फैलाता रहेगा तब तक बातचीत संभव नहीं। खून और बातचीत एकसाथ नहीं चल सकते। बात करने के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद को बंद करना होगा।
इस बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भारत और इजरायल के रिश्तों का समर्थन भी किया। साथ ही गाजा को लेकर भी बड़ी बात कही।
राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय बातचीत की गुंजाइश को तब तक के लिए खारिज कर दिया जब तक कि इस्लामाबाद बॉर्डर पार आतंक को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।
राहुल गांधी ने कहा कि गुंजाइश तो है लेकिन एक बड़ी समस्या है और वह है पाकिस्तान द्वारा हमारे देश के भीतर आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा देना। यह बिल्कुल भी कबूल नहीं है। हमारे लिए ऐसी स्थिति को मानना नामुमकिन है जहां एक तरफ हमारे बेगुनाह लोग मारे जा रहे हों और दूसरी तरफ हम पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रहे हों। इसलिए जिस पल यह सब रुक जाएगा तब बातचीत शुरू होने की संभावना बन सकती है।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे