हरजिंदर सिंह धामी लगातार छठी बार बने एसजीपीसी प्रधान, झब्बर जनरल सेक्रेटरी चुने गए

by Manu
Harjinder Singh Dhami

चंडीगढ़, 20 नवंबर 2026: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद पर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को फिर चुन लिया गया है। उन्हें लगातार छठी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रघुजीत सिंह विरक को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुना गया। गुरबख्श सिंह खालसा को जूनियर उपप्रधान और गुरप्रीत सिंह झब्बर को जनरल सेक्रेटरी चुना गया। कार्यकारिणी समिति के 11 सदस्य भी चुने गए। इनमें दो महिला सदस्य भी शामिल हैं।

अमृतसर स्थित एसजीपीसी मुख्यालय के तेजा सिंह समुंद्री हॉल में शुक्रवार को हुए चुनाव से पहले प्रधान पद के उम्मीदवार का चयन करने का अधिकार शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को सौंपा गया था। जागीर कौर के नाम पर सहमति नहीं बनने के बाद धामी को दोबारा मौका दिया गया।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी और नवनियुक्त पदाधिकारियों को श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने बधाई दी। उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में अरदास की कि सभी पदाधिकारियों पर मेहर भरा हाथ रखें ताकि वे कौम के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करें और सिख कौम की चढ़दी कला के लिए पहले की तरह आगे भी तत्पर रहें।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like