चुनाव आयोग के निर्देश पर यूपी में 55 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

by Manu
pcs transfer in up

चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: शासन ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद एक जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। रविवार की शाम 55 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया। विकास प्राधिकरण मंडलायुक्त कार्यालय नगर निकाय राजस्व प्रशासन समेत कई विभागों में तैनात पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

पीसीएस अधिकारी अमरपाल सिंह को अपर आयुक्त सहारनपुर नियुक्त किया गया है। विवेक कुमार मिश्रा को सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। सुशील प्रताप सिंह को सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण बनाया गया है। अतुल कुमार को सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को एडीएम हापुड़ बनाया गया है। बृजेश कुमार सिंह को ओएसडी नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज कुमार को अपर आयुक्त चित्रकूट धाम नियुक्त किया गया है। आलोक कुमार वर्मा को सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण बनाया गया है। विनय कुमार सिंह-2 को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

क्रांति शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र नोएडा बनाया गया है। ज्ञान चंद्र गुप्ता को संयुक्त सीईओ अयोध्या तीर्थ विकास परिषद नियुक्त किया गया है। जयजीत कौर होरा को कुलसचिव भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय तथा अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रमेश यादव को अपर आयुक्त मेरठ मंडल तैनात किया गया है। ज्योति सिंह को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया है। विवेक कुमार यादव को अपर आयुक्त आगरा मंडल नियुक्त किया गया है। सुशील कुमार गोंड को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like