थाईलैंड के फुकेत में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 11 की मौत

by Manu
फुकेत आग

फुकेत, 16 नवंबर 2026: थाईलैंड के दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप फुकेत में एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। 16 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी देते हुए बताया कि आग सुबह सुबह लगी। यह तेजी से आस-पास की कई इमारतों में फैल गई। इसके बाद बड़े पैमाने पर आग बुझाने का अभियान चलाया गया।

स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 3:17 बजे एक ऐसी इमारत में आग लगी जिसमें वाहनों को किराए पर देने का कारोबार होता था। थाईलैंड के अधिकारियों के अनुसार दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे तक आग को बुझाने की कोशिश की। इसके बाद वे आग पर काबू पाने में सफल रहे।

पुलिस ने बताया कि 16 घायलों में से 15 थाई नागरिक थे जबकि एक म्यांमार का रहने वाला था। इस घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों में कोई भी पर्यटक शामिल नहीं था।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like