चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: आसियान सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आसियान सदस्य देशों के साथ भारत के संबंध देश की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के केंद्र में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के बीच रिश्ते कई क्षेत्रों में विस्तारित हुए हैं। भारत आसियान देशों के साथ घनिष्ठ मित्रता को बहुत अधिक महत्व देता है।
मोदी 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में होने वाले 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता क्षेत्रीय सुरक्षा व्यापार और निवेश बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विभिन्न देशों के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। उनकी यात्रा के दौरान भारत अमेरिका जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के बीच क्वाड शिखर सम्मेलन भी प्रस्तावित है।
मनीला रवाना होने से पहले जारी बयान में मोदी ने कहा कि भारत और आसियान के संबंध सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हैं। आज यह साझेदारी व्यापार संपर्क समुद्री सुरक्षा तकनीक और आपसी जनसंपर्क जैसे कई क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया