इस संगठन ने ली कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी, CRPF के 3 जवान हुए थे घायल

by Manu
Kulgam Terrorist attack

कुलगाम, 12 नवंबर 2026: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। CRPF की टीम पर हमला करके आतंकी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे। जांबाज जवानों की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

इस हमले में CRPF के 3 जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। पहले इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ बताया जा रहा था। अब एक अन्य संगठन पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

संगठन ने एक नोटिस जारी कर कुलगाम में CRPF कर्मियों पर हुए हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है। नोटिस में आने वाले दिनों में और हमलों की चेतावनी भी दी गई है। कश्मीर घाटी में किसी आतंकी गतिविधि के संदर्भ में पहली बार इस संगठन का नाम सामने आया है। इसके प्रवक्ता का नाम मोहम्मद उमर अज्जम बताया जा रहा है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like