हरियाणा में लोकायुक्त का पद 2 महीने से खाली, 10 दिसंबर तक नियुक्ति संभव

by Manu
हरियाणा कैबिनेट

चंडीगढ़, 11 नवंबर 2026: हरियाणा में लोकायुक्त का पद करीब 2 महीने से रिक्त है। निवर्तमान लोकायुक्त एवं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस हरिपाल वर्मा का 5 साल का कार्यकाल 10 सितंबर 2026 को पूरा हो गया था। उन्होंने 11 सितंबर 2021 को लोकायुक्त पद की शपथ लेकर कार्यभार संभाला था।

प्रशासनिक और कानूनी मामलों के जानकार हेमंत कुमार के अनुसार हरियाणा लोकायुक्त अधिनियम 2002 के तहत लोकायुक्त का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 5 साल होता है। कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि नया लोकायुक्त नियुक्त होने तक निवर्तमान लोकायुक्त कार्यकाल पूरा होने के बाद भी पद पर बने रह सकते हैं।

हेमंत कुमार ने बताया कि कानून के अनुसार पद रिक्त होने के 3 महीने के भीतर नए लोकायुक्त की नियुक्ति की जा सकती है। इस हिसाब से 10 दिसंबर 2026 तक नए लोकायुक्त की नियुक्ति संभव है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like