संगरूर में सीएम आवास के पास पीआरटीसी बस हादसे का शिकार, 3 की मौत और 10 घायल

by Manu
पीआरटीसी बस

संगरूर, 11 नवंबर 2026: पंजाब के संगरूर से बुधवार की सुबह सवारियां लेकर रवाना हुई पीआरटीसी की एक बस मुख्यमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।

ओवरब्रिज के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। और सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया। जहां से 10 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है।

पीआरटीसी की यह बस सुबह संगरूर से सवारियां लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में ओवरब्रिज के पास बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। पहले बस ओवरब्रिज से टकराई। और इसके बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like