शारजाह, 30 अक्टूबर 2026: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 19 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। अफगानिस्तान की इस जीत में सबसे अहम भूमिका टीम के स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने निभाई। उन्होंने पहले बल्ले से शानदार शतक लगाया। उसके बाद गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया। इस शतकीय पारी के दौरान उमरजई ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस मैच में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
अजमतुल्लाह उमरजई ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए कमाल कर दिया। जब अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 5 रन पर अपने 4 विकेट गंवाकर बहुत मुश्किल में थी तब उमरजई मैदान पर आए। और उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में ताबड़तोड़ 116 रन बना डाले। उनकी इस तूफानी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे। और उनका स्ट्राइक रेट 232 का रहा। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया। जिससे उनकी टीम 221 रन बनाने में कामयाब रही।
अजमतुल्लाह उमरजई फुल मेंबर टीमों के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में छठे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स के नाम था। जिन्होंने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बैस्टेयर के वार्नर पार्क मैदान पर 87 रनों की पारी खेली थी। उमरजई टी20 इंटरनेशनल में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले दुनिया के कुल पांचवें खिलाड़ी हैं।
अजमतुल्लाह उमरजई फुल-मेंबर टीम के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में छठे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड के नाम था।
ये भी देखे: अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज, ईशान किशन पहले से तीसरे पर आए