चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब इस घटना की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को सौंपा गया है। हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से ऋषिकेश के लिए उड़ान भरा था लेकिन जोशीमठ में वो क्रैश हो गया। पायलट को छोड़कर बाकी सभी यात्री कर्नाटक के बताए जा रहे हैं।
28 अगस्त को बेंगलुरु पुलिस इंस्पेक्टर अरुण सालुंके ने इंस्टाग्राम पर अपने एक साथी जो सेंट्रल क्राइम ब्रांच में थे के निधन पर शोक जताते हुए लिखा था बहुत जल्दी चले गए भाई। ठीक एक महीने से कुछ दिन बाद 44 वर्षीय सालुंके खुद भी इस दुनिया से चले गए। शुक्रवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में ज्योतिर्मठ जोशीमठ के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें सालुंके और उनके चार दोस्त सवार थे। वे बद्रीनाथ से वापस लौट रहे थे।
ये पांचों दोस्त तीन दिन पहले चार धाम यात्रा पर निकले थे और शुक्रवार शाम तक बेंगलुरु लौटने वाले थे। उनके परिवार वाले और दोस्त उनका इंतजार कर रहे थे तभी क्रैश की खबर आई। उनमें से एक ने कुछ घंटे पहले ही अपने बचपन के दोस्त से बात की थी और बताया था कि वे हेलीकॉप्टर के अंदर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
मृतकों में बेंगलुरु पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं। सालुंके 2007 बैच के कर्नाटक पुलिस अधिकारी थे। वह बेलगावी जिले के अथानी तालुक के अरातल गांव के रहने वाले थे। पुलिस बल में शामिल होने से पहले उन्होंने बेंगलुरु के एमएस रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। बेंगलुरु पुलिस की सीसीबी में इंस्पेक्टर बनने से पहले उन्होंने हलसूर पुलिस स्टेशन और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट में काम किया था।
ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन