चंडीगढ़, 28 अक्टूबर 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ताजा आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सप्ताह तक टॉप पर रहे ईशान किशन दो स्थान फिसल कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
चार भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की टॉप-10 लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 गेंदबाज और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर हैं।
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 13 अक्टूबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला। उन्हें ईशान किशन के इंजर्ड होने का फायदा मिला। ईशान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा और तीसरा टी-20 नहीं खेल सके। जिसके चलते उनकी रैंकिंग कम हो गई।
टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया है। अक्षर पटेल एक स्थान फिसलकर 11वें नंबर पर आ गए हैं। अर्शदीप सिंह 15वें और जसप्रीत बुमराह 27वें स्थान पर हैं। अक्षर और अर्शदीप न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में खेल रहे हैं। बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है।
अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दूसरे और इंग्लैंड के राशिद खान तीसरे स्थान पर हैं।
ये भी देखे: सीजफायर के बाद भी ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा – नागरिक तुरंत देश छोड़ें