इस्लामाबाद, 26 अक्टूबर 2026: पाकिस्तान वर्तमान समय में सुरक्षा ऊर्जा महंगाई समेत विभिन्न मोर्चों पर संकट का सामना कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान दुनियाभर के अनेक देशों से मदद का आस लगाकर बैठा है। अब पाकिस्तान ने भारत के मित्र देश रूस की ओर देखने का फैसला किया है।
रिपोर्ट के हवाले से जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आने वाले हफ्तों में रूस की यात्रा कर सकते हैं। शहबाज शरीफ इस यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करेंगे।
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के रूस दौरे की तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि शहबाज शरीफ के रूस दौरे की तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले शहबाज शरीफ मार्च महीने में रूस की यात्रा पर जाने वाले थे। हालांकि क्षेत्र में जारी तनाव की स्थिति को देखते हुए इस यात्रा को टाल दिया गया था। जानकारी के अनुसार दोनों देश अब आपसी बातचीत के जरिए नई तारीख का फैसला करेंगे।
शहबाज शरीफ के रूस दौरे का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पाकिस्तान दो मोर्चों पर संकट का सामना कर रहा है। बीते कुछ समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर ईरान और अमेरिका के बीच हुए संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में तनाव को बढ़ा दिया है। इस कारण पाकिस्तान की सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।
ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ