रोहतक में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, घर के चौबारे में छत से लटका मिला शव

by Manu
आत्महत्या

रोहतक, 27 अक्टूबर 2026: रोहतक में एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली। दोपहर के वक्त पुलिसकर्मी मकान की ऊपर मंजिल पर था जबकि परिवार के लोग नीचे थे। शाम को परिजन ऊपर गए तो उन्होंने पुलिसकर्मी का शव देखा। इसके तुरंत बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवा दिया है।

मृतक की पहचान गांव अटायल निवासी राकेश पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। राकेश 46 साल के थे। वे आईएमटी थाने के तहत इरवी यानी डायल 112 गाड़ी पर तैनात थे। पुलिस ने परिवार से मामले की जानकारी ली। परिवार ने इसे आत्महत्या ही बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ

You may also like